महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हिंदू नववर्ष के तौर पर मनाए जाने वाले गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) का उत्सव इस बार कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन की वजह से फीका रहा। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 112 मामले दर्ज किये गये हैं जो देश में सर्वाधिक हैं।
लॉकडाउन : CM उद्धव ठाकरे बोले- महाराष्ट्र में आवश्यक सामान का पर्याप्त भंडार
बंद होने की वजह से लोग घरों में हैं और सामान्य जनजीवन पर इसका असर पड़ा है। इस बार ठाणे और डोंबिवली के गुड़ी पड़वा के जुलूसों की कमी महसूस की गयी जिनमें स्थानीय नेताओं समेत हजारों लोग भाग लेते हैं।
लोगों ने अपने घरों पर ही त्योहार मनाया। ठाणे, डोंबिवली और कल्याण शहरों में जुलूस निकालने वाले आयोजकों ने एक महीने पहले ही इन्हें नहीं निकालने का फैसला किया था।


Download Android App
Download iOS App



