महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का विस्फोट जारी है। संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 21,907 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 11,88,015 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इसी अवधि में कोविड-19 के 425 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस के कारण राज्य में अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 32,216 हो गई। वहीं, शनिवार को 23,501 को लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 8,57,933 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
राज्य में फिलहाल 2,97,480 मरीज उपचाराधीन हैं। अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में स्वस्थ होने की दर 72.22 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.71 फीसदी है। राज्य में अब तक 57,86,147 कोविड-19 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस विस्फोट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में संक्रमितों की संख्या 53,08,014 तक पहुंच गई है और 85,619 लोगों की जानन जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 42,08,431 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



