केरल में कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,644 नए केस सामने आए हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई है, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 519 हो गई है।
राज्य के मुख्यमंत्री पी.विजयान ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में, केरल में 37,488 सक्रिय मामले हैं, वहीं इस वायरस से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 92,951 हो गई है, पिछले 24 घंटों के दौरान जांच के लिए 47,452 नए सैंपल भेजे गए हैं। राज्य में अभी 630 हॉटस्पॉट जोन हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस विस्फोट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में संक्रमितों की संख्या 53,08,014 तक पहुंच गई है और 85,619 लोगों की जानन जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 42,08,431 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



