तमिलनाडु में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,692 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,63,591 तक पहुंच गई है। वहीं, 66 और मौत होने के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,076 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 5,470 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 5,08,210 हो गई। विभाग ने कहा कि राज्य में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,405 है। विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार को 90,607 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई और अभी तक कुल 68,15,644 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,32,518 तक पहुंच गया है और 91,149 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 46,74,987 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



