छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3842 नए संक्रमित मरीज मिले है,जबकि 17 संक्रमितों की मौत हो गई। इस दौरान 2614 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 3842 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें सर्वाधिक 672 रायपुर के हैं। इसके अलावा दुर्ग के 436,जांजगीर के 334,राजनांदगांव के 309,बिलासपुर के 302,कोरबा के 185, रायगढ़ के 168,बस्तर के 163, बीजापुर के 145,दंतेवाड़ के 133, धमतरी के 118, नारायणपुर के 91, बालोद के 90, कवर्धा के 65, सुकमा एवं कांकेर के 63-63,बलौदा बाजार सूरजपुर, सरगुजा के 62-62, बेमेतरा के 56,मुंगेली के 51,कोन्डागांव के 47,कोरिया के 43,गरियाबन्द के 38,पेन्ड्रा के 35,जशपुर के 30,बलरामपुर के 15,महासमुन्द के तीन एवं अन्य राज्य के मरीज है। इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।
इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 2614 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।इस दौरान 17 संक्रमित मरीजों की विभिन्न अस्पतालों में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में 7 अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।
राज्य में अभी तक कुल 904770 संभावित मरीजों की पहचान कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 81617 के सैंपल पॉजिटिव मिले। राज्य में इस समय 36580 सक्रिय पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 35244 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कुल 645 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



