कोरोना वैक्सीन ने एक्सेप्ट किया रासपुतिन डांस चैलेंज, वायरल हुआ नाचती हुई शीशियों का फनी वीडियो

Summary :

कोरोना वायरस महामारी और इसके वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारें देशभर में लोगों को जागरुक करने में लगी हुई हैं।

कोरोना वायरस महामारी और इसके वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारें देशभर में लोगों को जागरुक करने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में केरल पुलिस ने जनता में जागरूकता फैलाने एक अनोखा और काफी क्रिएटिव तरीका खोजा है। दरअसल केरल पुलिस ने रासपुतिन चैलेंज लेते हुए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक किया है। पुलिस ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें कोविशील्ड और कोवैक्सीन को बोनी एम. के गाने रासपुतिन पर डांस करते देखा जा सकता है।  
वैसे तो बॉटल्स को नाचते देखने बेहद फनी है लेकिन वीडियो के अंत में नजदीकी केंद्र में अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने का संदेश है। एनिमेटेड वीडियो को शेयर कर केरल पुलिस लोगों से कोरोना की चेन तोड़ने और वापस पहली जैसी जिंदगी में लौटने की बात कह रही है। बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर रासपुतिन डांस चैलेंज ने अपना कब्जा किया हुआ है। फेमस बोनी एम के गाने की धुन पर नाचते हुए लोगों के बहुत सारी वीडियो आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मिल जाएंगे।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद केरल पुलिस का यह आईडिया तुरंत वायरल हो गया। ट्वीट को 2,000 से अधिक बार देखा गया और कई सौ लाइक्स मिले। इसके अलावा वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है। बता दें कि रासपुतिन डांस चैलेंज उस समय चर्चा में आया था, जब त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के छात्रा जानकी ओमकुमार और छात्र नवीन के रज्जाक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था लेकिन उन्हें कुछ धार्मिक टकराव का भी सामना करना पड़ा। 

Desk Team