मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी- झोपड़ी वाली बस्ती धारावी में आज कोरोना वायरस से संक्रमण के 68 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई है। गौरतलब हो कि धारावी को सिर्फ मुंबई का ही नहीं बल्कि पूरी एशिया का सबसे बड़ी झुग्गियों वाली बस्ती कहा जाता है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि धारावी में 68 नए मामले सामने आने के बाद क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 773 पर पहुंच गई है और अब तक धारावी में 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकारी ने बताया कि मुस्लिम नगर, मुकंद नगर, आजाद नगर, धारावी मेन रोड, धोरवाड़ा ,माटुंगा लेबर कैंप, इंदिरा नगर, बालाजी नगर, कुंभरवाड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में यह नए मामले सामने आए हैं। अधिकारी ने बताया कि नायक नगर में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



