पुडुचेरी : कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी राज्य सरकारें मिल जुल कर प्रयास करने में जुटी हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए केन्द्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने पूरे क्षेत्र में सोमवार रात नौ बजे से 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया है।
उन्होंने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि जब तक कोई अपरिहार्य कारण न हो किसी को अपने घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस को सख्त आदेश दिए गए हैं। पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 के एक मामले की पुष्टि हुई है।


Download Android App
Download iOS App



