बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान आज (सोमवार) रात 9:00 बजे राजभवन में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। राज्यपाल लालजी टंडन उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला सकते हैं। राज्य के नए मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र तोमर के नाम चर्चा में थे। जिसमें से शिवराज चुने गए हैं। उनके नाम को लेकर दिल्ली में बीजेपी हाईकमान के बीच भी चर्चा हो चुकी है।
राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 कांग्रेस विधायकों के बीजेपी में जाने के बाद से 15 महीनें पुरानी कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई और सत्ता से बाहर हो गयी। शिवराज सिंह 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल तक सीएम रह चुके हैं। इस बार वह चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजनीति के इतिहास में ऐसा पहले बार होगा जब कोई उम्मीदवार चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेगा।
लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की PM मोदी ने की अपील, कहा- राज्य सरकारें नियमों का करवाएं पालन
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 19 मार्च को मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को फ्लोर टेस्ट करवाने का आदेश दिया था। इससे पहले ही स्पीकर द्वारा 26 मार्च तक सदन को स्थगित किया गया था, वहीं बागी 16 विधायकों के इस्तीफे भी स्वीकार नहीं किए थे। इसी के बाद बीजेपी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी और तुरंत फ्लोर टेस्ट की मांग की गई थी। लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया।


Download Android App
Download iOS App



