भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामलों को लेकर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 3 अप्रैल तक चलना था, लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए इसे समय से पहले स्थगित कर दिया गया।
दोनों सदनों के सभापति ने कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कहा, सदन को आज (सोमवार) ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देश में पैदा हुई अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनजर सदन में सभी दलों के नेताओं ने बिना चर्चा के वित्त विधेयक पारित कराने पर सहमित दी।
कोरोना वायरस : पंजाब में लॉकडाउन फेल, सरकार ने लगाया अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
विधेयक पारित होने के बाद बिरला ने कार्यवाही अनिश्चतकाल स्थगित करने की घोषणा की। साथ ही लोकसभा में वित्त विधेयक-2020 को बिना चर्चा के पारित किया गया। वहीं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में कहा कि विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक में यह तय किया गया कि कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सदन को आज ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जाएगा।
निचले सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक को पेश किया है। इसे बिना चर्चा के ही पारित किया जाएगा। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी निचले सदन में बताया कि अभूतपूर्व स्थिति के मद्देनजर इसे बिना चर्चा के पारित होने की बात कही गई है।
देश में अब तक कोरोना के 415 मामले सामने आ चुके हैं। एहतियात के तौर पर देश के कई राज्यों में लॉकडाउन किया गया हैं, वहीं पंजाब में लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर राज्य सरकार ने कड़ी कार्यवाही करते हुए अनिश्चितकालीन कर्फ्यू की घोषणा कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



