आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
WHO की सलाह
1. वेंटिलेटर
2. सर्जिकल मास्क
का पर्याप्त स्टाक रखने के विपरीत भारत सरकार ने 19 मार्च तक इन सभी चीजों के निर्यात की अनुमति क्यों दीं?ये खिलवाड़ किन ताक़तों की शह पर हुआ? क्या यह आपराधिक साजिश नहीं है?#Coronavirus https://t.co/tNgkngZ936
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 23, 2020
राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संम्बोधित करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी, डब्लूएचओ की वेंटिलेटर, सर्जिकल मास्क का पर्याप्त स्टॉक रखने की सलाह के विपरीत भारत सरकार ने 19 मार्च तक इन सभी चीजों के निर्यात की अनुमति क्यों दीं?’’ उन्होंने इस अनुमति को कोरोनो वायरस के मद्देनत्रर एक आपराधिक साजिश बताया और सरकार से पूछा, ‘‘ये खिलवाड़ किन ताकतों की शह पर हुआ? क्या यह आपराधिक साजिश नहीं है।’’
प्रधान मंत्री जी,
यह एक नमाफ़ी अपराध व षड्यंत्र है।
WHO यह कह रहा था कि –
1. वेंटिलेटर,
2. सर्जिकल मास्क/फ़ेस मास्क,
3. मास्क/गाउन बनाने वाले सामान का भंडारण करो।आप 19 मार्च तक (10 गुना क़ीमत पर) इनके निर्यात की इजाज़त दे रहे थे जबकि AIIMS तक में ये उपलब्ध नही। ⬇️
क्यों? pic.twitter.com/YQbheanxPE
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 23, 2020
इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर सरकार के इस रवैये की आलोचना की और आरोप लगाया कि उसने 10 गुना ज्यादा दाम पर इस समान का निर्यात किया गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ ने वेंटिलेटर, सर्जिकल मास्क, सर्जिकल डिस्पोजेबल, कॉवेराल के निर्यात की भारत ने 19 मार्च तक 10 गुना मूल्य पर बेचने की अनुमति दी।’’ इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के उस आदेश को भी पोस्ट किया है जिसमें इन वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



