स्मृति ईरानी के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा रही हैं तत्पर

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के अनेक दिग्गज नेताओं ने स्मृति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने और महत्वपूर्ण वस्त्र क्षेत्र को बदलने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। राजनीति में आने से पहले स्मृति ईरानी ने टीवी पर अपनी एक अलग पहचान बना रखी है।  इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के अनेक दिग्गज नेताओं ने स्मृति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने और महत्वपूर्ण वस्त्र क्षेत्र को बदलने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “स्मृति ईरानी को जन्मदिन पर बधाई, वह महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने और महत्वपूर्ण वस्त्र क्षेत्र को बदलने के लिए लगातार काम कर रही हैं, उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।”

वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि  केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। महिलाओं के उत्थान की दिशा में आपका अथक प्रयास प्रेरणादायक और सराहनीय है। आपके नेतृत्व में कपड़ा क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, प्रखर वक्ता केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी को जन्मदिवस की अनेकों शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों व राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ती रहें।

कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 415, अब तक 7 की हुई मौत

Desk Team