देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5403 तक जा पहुंची है। शहर में राहत की खबर यह है कि अब तक 4028 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जिसके बाद यहाँ एक्टिव केस की संख्या 1102 है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ प्रवीण जड़या ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि जाँचे गये 1211 सैंपलों में 51 संक्रमित पाये गये हैं। जबकि कल 2393 सैम्पल जांच के लिये प्राप्त हुये हैं। डॉ जड़या ने बताया कि अब तक कुल 105322 (एक लाख 5 हजार 322) जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं। जिसमें कुल संक्रमितों की संख्या 5403 है।
कानपुर मुठभेड़ : विकास दुबे का सहयोगी शशिकांत गिरफ्तार, पुलिस से लूटी गई AK-47 बरामद
उधर कल चार लोगों की मौत दर्ज किये जाने के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या 273 तक जा पहुंची है।जिले में अब तक 4028 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जिसके बाद अस्पताल में उपचारररत रोगियों की संख्या 1102 है।


Download Android App
Download iOS App



