देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। जहां लोग अति उत्साह के साथ टीकाकरण करवा रहे हैं। तो वहीं, कोविड संक्रमण तेजी से लोगों को एक बार फिर अपने जाल में फंसा रहा है। देश के कई राज्यों में संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ने लगे है।

मुंबई में कोरोना वायरस के नए मामलों में आई तेजी
ऐसे में देश की आर्थिक राजधानी और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस केसों की लंबी छलांग देखने को मिली है। शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8036 नए केस मिले हैं। इसी के साथ शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 30 हजार के करीब पहुंच गई है।
महामारी से नहीं गई किसी मरीज की जान
एक दिन पहले शनिवार को शहर में कोरोना वायरस के 6,347 केस सामने आए थे। कल की तुलना में आज करीब 1700 नए केस सामने आ हैं। राहत की बात रही है कि महामारी से किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं है।
बिना लक्षण वाले मरीज आ रहे सामने
आज यानी रविवार को सामने आए 8036 केस में 7176 केस ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं है, मतलब वो अ सिम्प्टोमटिक हैं। करीब आठ नए मामलों में से मात्र 503 मरीजों की अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी है।


Download Android App
Download iOS App



