महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ते देख नगर निकाय ने वैश्विक महामारी को काबू करने के लिए इस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित 15 (हॉटस्पॉट) क्षेत्रों को चिह्नित किया है। नगर निमग के उपायुक्त संदीप मलवई ने बताया कि ठाणे शहर में कोरोना वायरस से 33 लोग संक्रमित हैं जिनमें से 12 लोग कलवा वार्ड से, नौ लोग मुंब्रा से, छह लोग मजीवाड़ा-मानपाड़ा से, दो-दो लोग लोकमान्य नगर और नौपाड़ा कोपरी क्षेत्र और एक-एक व्यक्ति वर्तक नगर एवं उथलसर से है।
प्रियंका गांधी ने CM योगी को लिखा पत्र, कहा-कांग्रेस राज्य सरकार की हरसंभव मदद के लिए तैयार
उन्होंने बताया कि ठाणे नगर निगम ने शहर में इस वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित 15 क्षेत्रों को चिह्नित किया है और उन्हें कोरोना वायरस नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया गया है। निगम ने काजूवाड़ी, दोस्ती विहार, हैप्पी वेली, साईबाबा नगर, लोडा पैराडाइज, रनवल गार्डन, धोबी अली, विघ्नहर्ता इमारत, मनीषा नगर, एमजी रोड, वृंदावन सोसाइटी और सूर्यनगर को कोरोना वायरस नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया है।


Download Android App
Download iOS App



