हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विकास लगातार जारी रखने के लिए देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे एक ‘मजबूत’ नेता की जरूरत है। ठाकुर ने कांगड़ा जिले में मंगलवार को कहा, ”आज देश को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है जो केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दे सकते हैं। उनके नेतृत्व में पांच साल के दौरान देश एक विश्व शक्ति के रूप में उभरा है और यह समय की मांग है कि केन्द्र में फिर से उनकी सरकार बना कर विकास की गति को जारी रखा जाए।”
जय राम ठाकुर ने कहा कि मोदी ने हिमाचल प्रदेश में विकास को गति दी है और यह राज्य के हित में आवश्यक है कि एक बार फिर उन्हें देश की बागडोर संभालने का मौका दिया जाना चाहिए। ‘‘इसके लिए जरूरी है कि भाजपा राज्य में चारों लोकसभा सीटें जीते।’’


Download Android App
Download iOS App




