कोविड-19 : तमिलनाडु में कोरोना के 25 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 1,267

Summary :

मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के अनुसार, विदेशों से भारत लौटने वाले केवल धनाढ्य लोगों ने ही यहां कोरोनो वायरस ट्रांसमिट किया है। पलानीस्वामी ने कहा कि 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन प्रतिबंधों में छूट देने संबंधी सुझाव देने के लिए एक आधिकारिक समूह बनाया गया है

भारत में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए देशभर में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच, गुरुवार को तमिलनाडु में कोविड-19 के 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिसके साथ राज्य में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या 1,267 हो गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आ रही है और पिछले 24 घंटों में सिर्फ 25 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 15 है और अब तक 180 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। पलानीस्वामी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 25 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 1,267 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है।
मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के अनुसार, विदेशों से भारत लौटने वाले केवल धनाढ्य लोगों ने ही यहां कोरोनो वायरस ट्रांसमिट किया है। पलानीस्वामी ने कहा कि 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन प्रतिबंधों में छूट देने संबंधी सुझाव देने के लिए एक आधिकारिक समूह बनाया गया है।
बता दें, भारत में कोरोना से अबतक कुल 420 लोगों की जान जा चुकी है, जबिक 12,759 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 1,515 लोग इस वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

Desk Team