भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब इसलिये घर से बाहर निकल रहे हैं क्योंकि विपक्षी दल कोविड-19 महामारी के चलते बाहर नहीं निकलने को लेकर लगातार उनकी आलोचना कर रहा था।
ठाकरे सोमवार को सोलापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। पाटिल ने पत्रकारों से कहा, ”कोई सरकार केवल जमीन पर रहकर काम कर सकती है क्योंकि इससे तुरंत निर्णय लेने में मदद मिलती है।
सभी फैसले वीडियो कॉन्फ्रेंस कि जरिये नहीं लिये जा सकते।” उन्होंने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र फडणवीस सोमवार से राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों की 800 किलोमीटर की यात्रा शुरू करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



