देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ओडिशा में कोरोना का कहर लगातार बरकरार है। इस बीच राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 71 पृथक केंद्र में रह रहे थे। राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 611 तक पहुंच गई है।
सूचना एवं जन संपर्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार गंजाम जिले में संक्रमण के 42 नए मामले, जाजपुर में 17, भद्रक में नौ, खुर्दा में तीन और सुंदरगढ़ में दो नए मामले सामने आए हैं। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के नए मरीजों में से 50 गुजरात के सूरत से लौटे थे। वहीं 20 पश्चिम बंगाल और एक कर्नाटक से लौटा था। वहीं दो व्यक्ति सुंदरगढ़ जिले के संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्र से हैं। राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 465 तक पहुंच गई है। वहीं अब तक 143 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और तीन व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को 4,394 नमूनों की जांच हुई। अब तक राज्य में 77,150 नमूनों की जांच हुई है। गंजाम राज्य का सबसे प्रभावित जिला है। यहां संक्रमण के 252 मामले, बालासोर में 90, जाजपुर में 88, खुर्दा में 53, भद्रक में 40, सुंदरगढ़ में 25 और अंगुल में 15 मामले सामने आए हैं। मयूरभंज और केंद्रपाड़ा जिले में नौ-नौ मामले, जगतसिंहपुर में पांच मामले हैं। वहीं क्योंझर, पुरी और बौद्ध जिले में संक्रमण के चार मामले और कटक में संक्रमण के तीन मामले हैं। कालाहांडी, झारसुगुडा और बोलांगीर जिले में दो-दो मामले तथा नयागढ़, कोरापुट, ढेंकनाल और देवगढ़ में एक-एक मामले हैं।
लॉकडाउन : टिकट बुकिंग के समय आरक्षण फॉर्म में यात्री के गंतव्य का पूरा ब्यौरा लेगा रेलवे
बता दें कि गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण के शिकार हुए लोगों की संख्या बढ़कर 78003 तक पहुंच गई है वहीं अब तक इस वायरस से 2549 लोगों की जान जा चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 3722 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 78 हजार के पार हो गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 134 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 2500 के पार हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



