आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को समूचे राज्य में 20 जून तक कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया। हालांकि कर्फ्यू के समय में दो घंटे की कटौती की गयी है जो 10 जून के बाद दिन में दो बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। कोविड कर्फ्यू सबसे पहले पांच मई को लगाया गया था जिसके 10 जून को खत्म होने की संभावना थी लेकिन महामारी की स्थिति को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने इसे 10 और दिन बढ़ाने का फैसला किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि सभी सरकारी कार्यालयों में 20 जून तक सुबह 8 बजे से दिन में 2 बजे तक कामकाज होगा। आंध्र प्रदेश में पिछले 2 सप्ताह में कोरोना वायरस के मामलों में कमी उल्लेखनीय कमी आयी है और संक्रमण दर घटकर अब 10 प्रतिशत हो गई है जो मध्य मई में 25 प्रतिशत हो गई थी। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी कम हुई है और अधिक संख्या में जनरल तथा आईसीयू बेड खाली हैं। साथ ही ऑक्सीजन की मांग भी 700 टन रोजाना से घटकर अब 400 टन हो गयी है।


Download Android App
Download iOS App



