कश्मीर घाटी के उरी इलाके के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक कमांडेंट की झारखंड में बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। सीअरपीएफ सूत्रों ने कहा कि 29 वर्षीय जीलानी खान उरी के मंजगाम गांव के रहने वाले थे और वह झारखंड के खुंटी जिले स्थित अर्की में सीआरपीएफ की 157 बटालियन में तैनात थे।
सूत्रों ने कहा कि घटना सोमवार को उस वक्त की है जब वह बिजली की तारों के मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। सूत्र ने कहा, ‘एक बिजली की तार उन पर गिरी, जिसके परिणास्वरूप अधिकारी को बिजली का झटका लग गया।’ अधिकारी को विशेष उपचार के लिए रांची स्थानांतरित किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


Download Android App
Download iOS App



