अहमदाबाद : कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए गुजरात सरकार ने राजकोट शहर के जंगलेश्वर क्षेत्र में आज आधी रात से कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजकोट में अब तक 28 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें अधिकतर लोग इसी क्षेत्र से हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लॉकडाउन है लेकिन इससे लोगों की आवाजाही रुक नहीं रही है।
गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव अश्वनी कुमार ने कहा, “लॉकडाउन के बावजूद लोग बाहर घूम रहे हैं इसलिए हमने राजकोट के जंगलेश्वर क्षेत्र में आधी रात से कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है।” हालांकि कर्फ्यू कब हटाया जाएगा, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



