कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला उपायुक्त एस. शशिकांत सेंथिल ने शुक्रवार को निजी कारणों से भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) से इस्तीफा दे दिया। सेंथिल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सअप पर अपने दोस्तों को भेजे संदेश में कहा, ‘मैंने आज आईएएस से इस्तीफा दे दिया। यह स्पष्ट करना जरूरी है कि यह निर्णय पूरी तरह निजी है। यह किसी भी तरह से मेरे या फिर दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त के रूप में मेरे मौजूदा प्रोफाइल की किसी भी घटना से जुड़ा हुआ नहीं है।’
कर्नाटक काडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी ने कहा कि वह बीच में ही अपनी नौकरी छोड़ने के लिए दक्षिणी राज्य के पश्चिम तटीय जिले के लोगों और जन प्रतिनिधियों से माफी मांगते हैं। सेंथिल ने पत्र में लिखा, ‘मैंने यह निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि मैं महसूस करता हूं कि जब हमारे विविधरंगी लोकतंत्र के मूलभूत स्तंभों के साथ अभूतपूर्व तरीके से समझौता किया जा रहा है, तो ऐसे मैं लोक सेवक के रूप में सेवा जारी रखना अनैतिक होगा।’
‘विक्रम’ की प्रस्तावित सॉफ्ट लैंडिंग पर बोले ISRO प्रमुख-सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है
उन्होंने कहा, ‘मैं यह भी महसूस करता हूं कि आने वाले दिन हमारे देश के मूल ताने-बाने को चुनौती पेश करने वाले होंगे और इसलिए बेहतर होगा कि मैं आईएएस की सेवा छोड़ सभी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करूं।’


Download Android App
Download iOS App



