पटना : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उतर प्रदेश की मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने हारवर्ड बिजनेस स्कूल-अमेरीका से मैनेजमेंट में स्नातक, इंग्लैण्ड से फाइनेंस में एमएससी, एनआईटी कुरूक्षेत्र से बीटेक किये हुए दीपक यादव को बहुजन समाज पार्टी में सम्मिलित कर लिया है। दीपक यादव के बसपा में शामिल होने के साथ ही बहन जी ने उन्हें वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। दीपक यादव ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी के कुशल नेतृत्व में अपना विश्वास कायम किया है। बहन जी से प्रभावित होकर ही उन्हें बीएसपी से चुनाव लडऩे का आग्रह किया था। दीपक यादव बिहार राज्य के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लडेंग़े। यह घोषणा बिहार के मुख्य प्रदेश प्रभारी डा.लाल जी मेधंकर ने किया।
बसपा के टिकट पर दीपक यादव वाल्मीकिनगर से लोस चुनाव लड़ेंगे
Summary :
यादव बिहार राज्य के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लडेंग़े। यह घोषणा बिहार के मुख्य प्रदेश प्रभारी डा.लाल जी मेधंकर ने किया।


Download Android App
Download iOS App



