रक्षा प्रमुख (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले और विभिन्न विषयों पर चर्चा की ।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, शाम को यहां मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जनरल रावत ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट की और उनसे राज्य से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की ।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ एसएस सन्धु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारी तथा भारतीय सैन्य अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरिन्दर सिंह और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे ।


Download Android App
Download iOS App



