मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के एक समाजसेवी खर्चीले चुनाव के खिलाफ अभियान के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन करते हुए आज बैतूल से साइकिल पर दिल्ली के लिए रवाना हुए। समाजसेवी चंद्रशेखर पंडोले ने कहा कि खर्चीला चुनाव लोकतंत्र का दुश्मन है। इसी के चलते वे निर्वाचन आयोग का ध्यान इस ओर आकर्षित करने दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। इसके पहले उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री पंडोले ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि मतदाताओं को खर्चीले चुनाव के खिलाफ जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।
खर्चीले चुनाव के खिलाफ आंदोलन के लिए साइकिल से दिल्ली यात्रा
Summary :
आंदोलन करते हुए आज बैतूल से साइकिल पर दिल्ली के लिए रवाना हुए। समाजसेवी चंद्रशेखर पंडोले ने कहा कि खर्चीला चुनाव लोकतंत्र का दुश्मन है।


Download Android App
Download iOS App



