नैनीताल में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर तोड़फोड़ की गई है। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना ISIS की थी जिसके बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हुआ है कि ये तोड़फोड़ किसने की है और प्रदर्शन करने वाले किस संगठन से जुड़े हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की।
फेसबुक पर किया पोस्ट

आपको बता दें कि फेसबुक पोस्ट में सलमान खुर्शीद ने लिखा, ‘क्या मैं अभी भी गलत हूं? क्या ये हिंदुत्व हो सकता है?’ इसके साथ ही उन्होंने कई वीडियो भी शेयर किए, जिसमें कुछ लोग कथित तौर पर बीजेपी का झंडा लिए हुए दिख रहे हैं और धार्मिक नारे लगा रहे हैं।
दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़े
खुर्शीद ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “तो अब ऐसी बहस है। शर्म बहुत अप्रभावी शब्द है. इसके अलावा मुझे अब भी उम्मीद है कि हम एक दिन एक साथ तर्क कर सकते हैं और असहमत होने पर सहमत हो सकते हैं।” खुर्शीद द्वारा फेसबुक पर साझा की गई तस्वीरों में नैनीताल में उनके आवास पर टूटे हुए खिड़की के शीशे और जले हुए दरवाजे भी दिखाई दे रहे हैं।
शशि थरूर ने की घटना की निंदा
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक ट्वीट करते हुए कहा, “यह शर्मनाक है। सलमान खुर्शीद एक राजनेता हैं जिन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गौरवान्वित किया है और हमेशा देश के एक उदारवादी, मध्यमार्गी, समावेशी दृष्टिकोण को घरेलू स्तर पर व्यक्त किया है। हमारी राजनीति में असहिष्णुता के बढ़ते स्तर की सत्ता में बैठे लोगों को निंदा करनी चाहिए”


Download Android App
Download iOS App



