दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में हो रहा प्रदर्शन अब खत्म हो चूका है। इससे पहले प्रदर्शनकारियों को गेटवे ऑफ इंडिया से आजाद मैदान ले जाया गया क्योंकि सड़क जाम होने की वजह से आम लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
आजाद मैदान में शिफ्ट किये जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है। प्रदर्शन में शामिल कपिल अग्रवाल ने कहा, ‘हमें जबरदस्ती गेटवे ऑफ इंडिया से हटाया गया और आजाद मैदान शिफ्ट कर दिया गया। यह काफी सफल प्रदर्शन रहा। हमारा प्रतिरोध जारी रहेगा, हमारे पास कार्यक्रमों की लंबी सूची है।’

विवार आधी रात को दक्षिण मुंबई के कोलाबा में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने बड़ी संख्या में छात्रों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। बाद में अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर और विशाल ददलानी जैसी बॉलीवुड हस्तियां भी यहां पहुंची। आईआईटी बॉम्बे, टीआईएसएस और एएसएफआई के छात्रों समेत कई छात्र संगठनों के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे भी लगाए।


Download Android App
Download iOS App



