कर्नाटक में एक ओर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) एवं राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में रहनेवाले अवैध प्रवासियों से पूछताछ के लिए ‘डिटेंशन सेंटर’ बनवा रही है।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां मंगलवार को बताया कि यह सेंटर बेंगलुरु शहर के बाहर नीलमंगला के पास सुंदीकोप्पा गांव में बनाया जा रहा है जिसका निर्माण राज्य के गृह विभाग की ओर से किया जा रहा है।
सेंटर परिसर पूरे एक एकड़ इलाके में फैला है और इसका निर्माण अगले वर्ष जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद इसे विदेश मंत्रालय के हवाले कर दिया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि इस केंद, में राज्य में रहने वाले अवैध प्रवासियों से पूछताछ की जाएगी तथा कागजात के अभाव में उनके संबद्ध देशों में प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा।
बंगलादेश एवं अन्य देशों के बड़ संख्या में अवैध प्रवासियों के दावणगेरे, तुमाकुरु, कोलारा, मैसुरू, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, बिदर तथा राज्य के अन्य हिस्सों में रहने की रिपोर्टो के बाद इस सेंटर को बनाने का निर्णय लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



