महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस बुधवार को फिर से राज्य बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए। इस बैठक में सभी 105 नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक उपस्थित थे। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। यह बैठक दक्षिण मुंबई के विधान भवन में हुई।
तोमर ने कहा कि विधायक दल की बैठक में किसी अन्य नाम का प्रस्ताव नहीं किया गया। फड़णवीस ने पार्टी विधायकों को, उन पर विश्वास करने और उन्हें राज्य की सेवा करने का एक और मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भी धन्यवाद दिया।
रणदीप सुरजेवाला बोले- जम्मू कश्मीर का अंतरराष्ट्रीयकरण करने पर स्पष्टीकरण दें PM मोदी
यह बैठक 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी और शिवसेना के बीच सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी को लेकर टकराव की पृष्ठभूमि में हुई। शिवसेना को 288 सदस्यीय सदन में 56 सीटें मिली हैं जबकि राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं।


Download Android App
Download iOS App



