जहरीली शराब पर धामी का वार! हरिद्वार में चल रहा था कांड, जिला आबकारी अधिकारी को हटाया

Summary :

हरिद्वार जिले में हुई जहरीली शराब से मौतों के मामले को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी खासे सख्त हैं।

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में जहरीली शराब ने कोहराम मचा रखा है, जिसको लेकर राज्य सरकार सख्त मोड पर आ गई हैं। क्योंकि, इस जानलेवा शराब से राज्य में मौत का खेल शुरू हो चुका हैं। बीतें दिनों इस शराब पीने से मौत के आकड़ों में तेजी देखी गई, तो इसी गंभीर मुद्दे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहरीली शराब की कठोर निंदा की और इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए । इसी सिलसिले में धामी ने आबकारी विभाग के लक्सर सर्कल के स्टाफ को हटाने के बाद अब राज्य के जिला अधिकारी को अशोक मिश्रा को हटा दिया गया क्योंकि इस जहरीली शराब पर एक्शन क्यों नहीं लिया गया। 
 जिला आबकारी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती गई
Big breaking :-हरिद्वार शराब कांड, सख्त धामी,अब जिला आबकारी अधिकारी  हरिद्वार हटाए गए - News Height
अशोक मिश्रा को हटाए जाने के आदेशों में सचिव आबकारी हरीश चंद सेमवाल ने लिखा है कि हरिद्वार जिले में कामकाज में आप जिला आबकारी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती गई है। अशोक मिश्रा को हटाते हुए आबकारी मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। जबकि जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार के पद पर भी किसी की तैनाती नहीं हुई है। घटना के बाद से ही इस मामले को रफा दफा करने या मिनी माइज करने के भी प्रयास जमकर हुए थे। लेकिन मुख्यमंत्री धामी की नाराजगी के सामने फिर किसी की नही चल सकी।

Desk Team