रामनवमी पर मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा पर किए गए ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर होशंगाबाद एफआईआर दर्ज हुई है। खुद के खिलाफ दर्ज हुई इस एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरे खिलाफ नहीं पूरे देश के खिलाफ एजेंडा चला रही है।
दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने से अगर मेरे खिलाफ एक नहीं एक लाख भी FIR दर्ज हो जाए तो मुझे अफसोस नहीं है। जो मेरा ट्वीट था उसमें भी मैंने प्रश्न ही पूछा था, वो तस्वीर खरगोन की नहीं थी इसलिए मैंने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरे खिलाफ नहीं पूरे देश के खिलाफ एजेंडा चला रही है।
MP : दिग्विजय के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद गरमाई सियासत, पुलिस कमिशनर को पत्र लिखकर की यह मांग
दरअसल, कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक फोटो भी थी। उसे खरगोन में भड़की हिंसा का बताया गया, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया। इस पर बीजेपी ने दिग्विजय सिंह पर जानबूझकर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।
इस बीच खरगोन में पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और अब तक करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार शाम तक 50 से अधिक इमारतों को भी ध्वस्त कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



