दिग्विजय सिंह ने लालू यादव की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- बिना कारण जेल में डाला गया

Summary :

कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि लालू यादव ने बिहार में जो सामाजिक क्रांति ला कर गरीब, पिछड़े, वंचित वर्गों को जो सम्मान दिया वह महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद उनको श्रेय जाता है।

चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे लालू यादव की तारीफ में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कसीदे पढ़े। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू को बिहार में सामाजिक क्रांति लाकर गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गो को सम्मान देने का काम करने वाला बताया। 
कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि लालू यादव ने बिहार में जो सामाजिक क्रांति ला कर गरीब, पिछड़े, वंचित वर्गों को जो सम्मान दिया वह महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद उनको श्रेय जाता है। यादव को बिना कारण जेल में डाला हुआ है, जब कि उनका कोई प्रमाणित अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि वे लालू यादव के प्रशंसक है।


इसके आलावा दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत के भोपाल दौरे पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मोहन भागवत जी का भोपाल में पुन: हार्दिक स्वागत। क्या भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? क्या खुल कर करोड़ों में बिकने वाले पूर्व विधायकों को संघ के चाल चरित्र व चेहरे से परिचित कराएँगे? या संघ भी विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त का समर्थन करती है? भागवत जी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

Desk Team