देशव्यापी लॉकडाउन के चलते मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फंसे बिहार के छात्रों सहित अन्य लोगों की समस्या उठाते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बिहार सरकार से अनुरोध किया कि वह अपने लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के साथ समन्वय करे।
दिग्विजय ने इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोमवार को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘मैं मध्यप्रदेश में फंसे बिहार के 1800 छात्रों और मजदूरों की सूची संलग्न कर रहा हूं। ये सभी बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी हैं एवं गंभीर परेशानियों के चलते बिहार स्थित अपने गांव आना चाहते हैं।’’
CM शिवराज चौहान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आपसे अनुरोध है कि भोपाल के फंसे बिहार के इन छात्रों और मजदूरों को वापस बुलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित करके उनकी वापसी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने का कष्ट करें।’’ दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र की प्रति मध्यप्रदेश के मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्य सचिव आई एस बैंस को भी उचित कार्रवाई के लिए भेजी है।
इससे दिग्विजय सिंह पहले ने कश्मीरी छात्रों को वापस उनके घर भेजने का मुद्दा उठाया था और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने रविवार को मध्यप्रदेश में फंसे कश्मीरी छात्रों को बसों में उनके गृह प्रदेश की ओर रवाना कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



