कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनके बयान को लेकर उठे विवाद के बीच आज ट्वीट के माध्यम से सफाई देने की कोशिश की है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, “कुछ चैनल चला रहे हैं कि मैंने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि वे आईएसआई से पैसा लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। यह पूरी तरह से गलत है।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “बजरंग दल व भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी द्वारा आईएसआई से पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने पकड़ा है। मैंने यह आरोप लगाया है, जिस पर मैं आज भी कायम हूं। चैनल वाले ये सवाल भाजपा से क्यों नहीं पूछते।”

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने कहा था की, ‘बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) से पैसा ले रही है, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।’ इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि गैर-मुस्लिम पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं, यह मुसलमानों से ज्यादा है। इसको समझा जाना चाहिए।
दिग्विजय के बयान पर राकेश सिंह ने दी तीखी प्रतिक्रिया
वही, दिग्विजय के इस बयान को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “दिग्विजय खबरों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते है। वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। पाकिस्तान ने राहुल गांधी को उद्धृत किया जहां तक बीजेपी-आरएसएस का सवाल है, पूरी दुनिया, पूरा देश उनकी देशभक्ति जानता है।”


Download Android App
Download iOS App



