कर्नाटक में कमीशन को लेकर कांट्रेक्टर द्वारा किए गए सुसाइड पर मचे बवाल के बाद मंत्री के. ईश्वरप्पा को पद से इस्तीफा देना पड़ा। इस बीच कर्नाटक के गदग जिले में स्थित बालेहोसुर मठ के डिंगलेश्वर स्वामी ने राज्य सरकार पर मठों के कल्याण के लिए आरक्षित अनुदान पर 30 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया है।
CM बोम्मई ने दिया जांच का आश्वासन
डिंगलेश्वर स्वामी के इस आरोप पर सीएम बसवराज बोम्मई ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जो आरोप लगाए गए हैं, उनसे जुड़े सुबूत पेश किये जाएं ताकि इस मामले की जांच हो सके। उन्होंने कहा कि हम सभी मानते हैं कि डिंगलेश्वर स्वामी जी एक परम पूजनीय धर्मगुरू हैं, एक महात्मा हैं लेकिन कानून के हिसाब से आपको आरोप साबित करना पड़ता है। स्वामी जी द्वारा भुगतान के विवरण उपलब्ध कराने के बाद ही मैं पूरी जांच सुनिश्चित करूंगा।
Tamil Nadu: मुख्यमंत्री स्टालिन बोले- राज्य सरकार की राज्यपाल आर एन रवि से कोई निजी दुश्मनी नहीं
दरअसल, डिंगलेश्वर स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मठों को उनके अनुदान की स्वीकृति के एवज में सरकार को 30 फीसदी तक कमीशन देना पड़ता है। स्वामी ने कहा कि इस सरकारी कट-मनी सिस्टम की वजह से सभी विकास कार्य ठप हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विधायक तो काम शुरू होने से पहले ही अपना कमीशन तय कर लेते हैं। यदि ठेकेदार कमीशन का भुगतान नहीं करता है तो पैसा जारी नहीं किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



