अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के माता-पिता की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक बेटे नितेश राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारायण राणे ने अपने आरोपों को दोहराया था कि सालियान के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या की गई थी।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे के खिलाफ दर्ज हुई FIR
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने कहा “केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा था कि दिवंगत दिशा सलियन के साथ बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनके साथ बलात्कार नहीं किया गया था और वह गर्भवती भी नहीं थीं।” चाकणकर ने कहा कि दिशा सलियन के माता-पिता को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, विधायक नितेश राणे और इस संबंध में दिशा की मौत के बारे में गलत और मानहानिकारक जानकारी देने के लिए सभी संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
सालियान की मौत के मामले में बनाए गए फर्जी खातों को करें बंद
चाकणकर ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी, “साथ ही सालियान की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर बनाए गए लाखों फर्जी खातों को बंद किया जाना चाहिए और उसके बारे में गलत जानकारी को तुरंत हटाया जाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद सलियन के माता-पिता सुरक्षित हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए उचित सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए।
सालियान के माता-पिता ने कि थी मामला दर्ज करने की मांग
बता दें कि सालियान के माता-पिता ने कहा मामला दर्ज करने की मांग करते हुए कहा था कि उनकी बेटी के खिलाफ अगर समाचार चैनलों पर इस तरह की झूठी खबरें फैलाई गईं तो वे समाज में सम्मान के साथ नहीं जी पाएंगे, उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तब आयोग ने उनकी मांग को गंभीरता से लिया और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया।
सालियान ने 8 जून को की थी आत्महत्या
बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने एक प्रेस वार्ता में दिशा की मौत के संबंध में कुछ दावे किये थे। फिर, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि दिशा की मौत की सच्चाई का खुलासा सात मार्च के बाद होगा। 28 वर्षीय सालियान ने 8 जून, 2020 को उपनगरीय मलाड में एक ऊंची इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।


Download Android App
Download iOS App



