बिहार की राजधानी पटना में घोसवरी ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयवर्धन गुप्ता को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक टीम ने पटना जिले के मोकामा में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने घोसवरी प्रखंड के बीडीओ जयवर्धन गुप्ता को घूस लेते रंगे पकडे गए। गिरफ्तार बीडीओ को निगरानी टीम पूछताछ के लिए पटना स्थित मुख्यालय ले गई।
पूछताछ के बाद उसे निगरानी की विशेष अदालत के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। दरअसल, प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ गांव मालपुर थाना घोसवारी निवासी दिनेश गोप ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज करायी थी कि बीडीओ एक योजना की प्रशासनिक स्वीकृति देने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
मामला दर्ज करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को ट्रैप करने के लिये डीएसपी पारसनाथ के नेतृत्व में धावा दल बनाया गया। धावा दल मंगलवार को मोल दयार टोला पहुंचा और बीडीओ को किराये के आवास से एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



