कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते खतरे के मद्देनजर कांगड़ा जिला प्रशासन ने रविवार को एक परामर्श जारी करके लोगों से अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने की अपील करते हुए उन सभी मेलों, उत्सवों, रैलियों और जुलूसों को स्थगित करने को कहा है जिनमें बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो सकते है।
जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) राकेश कुमार प्रजापति ने राज्यों को आदेश जारी किया कि यह परामर्श तब तक लागू रहेगा, जब तक जिले में कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता। किसी निश्चित समय पर धार्मिक मकसद वाले समारोहों के संबंध में एक परामर्श जारी करके लोगों से बड़ी संख्या में एकत्र नहीं होने को कहा जाएगा।
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई हुई तेज, मुंबई में रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों को संक्रमण मुक्त करना किया शुरू
इसमें कहा गया है कि आयोजक कोविड-19 के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए संबंधित सामग्रियां प्रदर्शित करेंगे, हाथ धोने/सैनेटाइज करने के प्रबंध किए जाएंगे तथा सरकार द्वारा बताई गई सभी सावधानियां बरती जाएंगी। एक अन्य आदेश में डीएम ने महामारी की रोकथाम के लिए सतर्कता अधिकारियों के रूप में स्वास्थ्य विभाग के 6 अधिकारियों को नियुक्त किया है।
इन सभी 6 अधिकारियों से संपर्क करने की जानकारी इस प्रकार है :
– कांगड़ा के सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता- 9418093360,
– टांडा के एसएम डॉ. सुरेंद्र सिंह-8626935119,
– धर्मशाला के एसएम डॉ दिनेश महाजन 9418122474,
– पालमपुर के एसएम डॉ. विनय महाजन 9418462877,
– धर्मशाला के एमओएच डॉ विक्रम कटोच 9816599899,
– धर्मशाला के डीएसओ डॉ. राजेश कुमार सूद 9418064077
– धर्मशाला के डीपीओ डॉ. आदित्य सूद 701871006
साथ ही डीएम राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिले के 13 ब्लॉक के सभी चिकित्सकीय अधिकारी नामित डॉक्टरों की सहायता करने के लिए अधिकृत होंगे।


Download Android App
Download iOS App



