6 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को तिरुक्कॉयिलुर, तमिलनाडु में एक जनसभा को सम्बोधित किया और विपक्षी पार्टी डीएमके पर जमकर निशाना साधा।
द्रमुक नेता ए राजा की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की मां के खिलाफ कथित अश्लील टिप्पणी के लिए अमित शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि डीएमके पार्टी ने महिलाओं के लिए कोई चिंता नहीं दिखाई है और लगातार नारी सम्मान को ठेस पहुंचाई है।
भाजपा गठबंधन की जीत पर विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा चुनाव की तिथि चुनाव आयोग तय करता है। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में चुनाव 6 अप्रैल को तय किया है जो भाजपा का स्थापना दिवस है। इसलिए तमिलनाडु में NDA की विजय सुनिश्चित है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा डीएमके और कांग्रेस का मतलब है-भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, जमीन हड़पना, अपने बेटे-बेटियों को आगे बढ़ाना, जनता की चिंता नहीं करना, यही कांग्रेस और डीएमके का रास्ता है। DMK के नेता ए. राजा का एक बयान मैंने देखा। उस बयान से इन पार्टियों की मानसिकता झलकती है।
HM Shri @AmitShah addresses public meeting in Tirukkoyilur, Tamil Nadu. https://t.co/6IMS3wQjnh
— BJP (@BJP4India) April 1, 2021
अमित शाह ने आगे कहा , “मुख्यमंत्री जी की स्वर्गवासी माता के लिए उन्होंने जिस प्रकार का बयान दिया है, मुझे लगता है कि DMK को महिलाओं के सम्मान की कोई सुध नहीं है और इस प्रकार से ओछी और नीची राजनीति करके वो चुनाव जीतना चाहते हैं।”
राहुल गांधी पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा , “अभी-अभी DMK वाले जल्लीकट्टू की बात कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जल्लीकट्टू की बात कर रही है। ये ही राहुल गांधी हैं जिन्होंने 2014 के घोषणा पत्र में जल्लीकट्टू पर बैन लगाने की घोषणा की थी।
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए गृह मंत्री ने कहा , नरेंद्र मोदी जी के मन में तमिलनाडु और तमिल भाषा के प्रति अपार सम्मान और प्यार है। विश्व में वो कहीं भी जाते हैं, तमिल के सुवाक्यों को अपने भाषण में दोहराते हैं। तमिल मछुआरों की जितनी चिंता मोदी जी ने की है, उतनी किसी ने नहीं की है।
अमित शाह ने आगे कहा , “भ्रष्टाचारी DMK और कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु का विकास नहीं कर सकती हैं। तमिलनाडु का विकास नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व में NDA का गठबंधन ही कर सकता है।


Download Android App
Download iOS App



