भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि ‘कम्युनल बैग पर सेक्युलर टैग’,‘मोदी बैशिंग ब्रिगेड’ का ‘नया पॉलिटिकल प्रयोग’ है। केरल विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवारों के पक्ष में पिरावम, एट्टुमानूर, वाईकम में विभिन्न जनसभाओं और रोड शो में केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि भाजपा के लिए ‘पंथनिरपेक्षता संवैधानिक मिशन’ है जबकि ‘छद्म सेक्युलरिस्टों’ के लिए यह ‘वोट झड़पने का टशन’ है।
उन्होंने कहा कि ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और जमात-ए-इस्लामी के झंडे’,‘‘कांग्रेस और कम्युनिस्टों के एजेंडे’ की ‘सांप्रदायिक जुगलबंदी’ फिर एक बार बेनकाब हुई। असम में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, पश्चिम बंगाल में इंडियन सेक्युलर फ्रंट और केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस ने नया ‘सेक्युलर सिंडिकेट’ बनाया है। कांग्रेस अपनी सांप्रदायिक सियासत पर झूठी धर्मनिरपेक्षता का तड़का लगा कर वोटों के शोषण करने में माहिर रही है।


Download Android App
Download iOS App



