केंद्र सरकार ने छोटी बचत करने वालों को दिया अब तक का सबसे बड़ा झटका : ललन कुमार

Summary :

बिहार कांग्रेस ने आज कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना के साथ ही पहली बार बचत खाते पर दर घटाकर छोटी बचत करने वालों को अब तक का सबसे बड़ा झटका दिया है।

बिहार कांग्रेस ने आज कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना के साथ ही पहली बार बचत खाते पर दर घटाकर छोटी बचत करने वालों को अब तक का सबसे बड़ा झटका दिया है। 
युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने यहां कहा कि अच्छे दिन लाने का सपना दिखाकर सत्ता में आई मोदी सरकार पर लोगों ने अपना भरोसा जताया था लेकिन गरीब विरोधी इस सरकार का असली चेहरा अब लोगों स्पष्ट दिखाई देने लगा है। सरकार के बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में भारी कटौती करने से छोटी बचत करने वालों के लिए अब अच्छे दिन लौट कर नहीं आने वाले। उन्होंने कहा कि छोटी बचत के जरिए निवेश करने वाले लोगों के लिए सरकार ने तोहफा न देकर अपने निर्णय से बड़ झटका दिया है। 
श्री कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के कटौती के इस निर्णय से करोड़ छोटे निवेशकों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही बेटियों के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना चला रहे लोगों को भी एक करारा झटका दिया है। पहली बार बचत खाते पर दर घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक 1.1 प्रतिशत की कटौती एक वर्ष में जमा राशि पर किया गया है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड पीपीएफ में 70 तो राष्ट्रीय बचत पत्र में 90 आधार अंकों में कमी की गई है। 
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैंकों के लाखों करोड़ रुपए का कर्ज बड़-बड़ पूंजीपति लेकर विदेश भाग गए। बड़-बड़ औद्योगिक घरानों को सरकार प्रतिवर्ष लाखों करोड़ का उनका ऋण माफ कर दे रही लेकिन आम लोगों को बचत पर उचित ब्याज भी ना मिले यही सरकार चाहती है। सरकार की इसी सोच और कार्यशैली से लोगों के अच्छे दिन आने वाले हैं।

Desk Team