लॉकडाउन पर आगे की रणनीति को लेकर DMK ने केंद्र और तमिलनाडु सरकार से किया सवाल

Summary :

द्रमुक के नेता ने कहा, “35 से अधिक दिनों से अपने घरों में बंद लोगों की मानसिक दशा और आजीविका को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार को लॉकडाउन पर एक फैसला करना चाहिए और बगैर देर किए उसकी घोषणा करनी चाहिए।”

कोरोना वायरस के खिलाफ लगाए गए दूसरे चरण के देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि 3 मई को खत्म हो रही है। ऐसे में आगे की क्या रणनीति होगी इसको लेकर तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक ने केंद्र और राज्य सरकार से जल्द फैसला लेने और उसकी घोषणा करने की मांग की है।
द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने कहा कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने या पाबंदियों में ढील दिए जाने के विषय पर केंद्र और राज्य सरकार को अपने फैसले की घोषणा लोगों के हित में बिना देरी किए करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय रहते यह घोषणा कर देने से लोगों में दहशत और अनावश्यक भ्रम को टाला जा सकता है। 

आंध्र प्रदेश : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 नए मामले की पुष्टि, मरीजों की कुल संख्या 1403 हुई

उन्होंने एक बयान में कहा कि चूंकि लॉकडाउन का दूसरा चरण सोमवार को समाप्त होने जा रहा है, ‘‘ऐसे में लोगों के बीच यह उम्मीद और भ्रम की स्थिति है कि इसे आगे बढ़ाया जाएगा या इसमें क्रमिक रूप से छूट दी जाएगी।’’ विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘35 से अधिक दिनों से अपने घरों में बंद लोगों की मानसिक दशा और आजीविका को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार को लॉकडाउन पर एक फैसला करना चाहिए और बगैर देर किए उसकी घोषणा करनी चाहिए।’’ 
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कोरोना वायरस महामारी से लोगों को बचाने के लिए जो भी फैसला करेगी, उसका पालन करना लोगों का कर्तव्य है।

Desk Team