मणिपुर की आग अब तक शांत नहीं हुई है। इसी बीच जानकार अब ये चेतावनी दे रहे हैं कि अगर इस आग को बुझाने की कोशिश नहीं की गई, तो यह पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भी फैल जाएगी। 3 मई से ही मणिपुर में कुकी और मैतेई के बीच लगातार हिंसक संघर्ष जारी है।सूत्रों के मुताबिक, अब तक करीब 150 लोग जान गंवा चुके हैं।
खबर ऐसी है कि मिजोरम में बड़े स्तर पर मैतेई समुदाय के लोग पलायन करने लगे हैं। दरअसल, पूर्व उग्रवादियों की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें मणिपुर में जारी हिंसा के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शनिवार से ही एक हजार से ज्यादा मैतेई मिजोरम से असम के बराक घाटी में पहुंच चुके हैं।
सुरक्षा के लिहाज से जल्द से जल्द बराक घाटी को खाली करने की सलाह
आपको बता दें कछार में असम सरकार की तरफ से राहत शिविर बनाए गए हैं। यहां जिला प्रशासन के अलावा स्थानीय लोग भी सुरक्षा मुहैया करारहे हैं। अब ऑल असम मणिपुरी स्टूडेंट्स यूनियन की तरफ से भी सोमवार को एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बराक घाटी के जिलों में रह रहे मिजो को जगह छोड़ने की सलाह दी गई है।AAMSU ने कहा, मिजोरम में रहने वाले अधिकांश मैतेई असम के हैं। ऐसे में मिजोरम के व्यवहार ने असम के मैतेई समुदाय का गुस्सा भड़का दिया है। इसके चलते हम मिजो को उनकी खुद की सुरक्षा के लिहाज से जल्द से जल्द बराक घाटी को खाली करने की सलाह देते हैं।’
निर्वस्त्र घुमाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 19 जुलाई को इस घटना का वीडियो सामने के बाद पूरे देश में आक्रोश है।इसी के साथ इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



