राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि जो लोग मुस्लिमों से ‘‘पाकिस्तान जाओ’’ कहते रहते हैं वे पाकिस्तान और भारत दोनों के बारे में अज्ञान हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री वरिष्ठ पत्रकार संजय अवाते द्वारा लिखित पुस्तक ‘वी द चेंज’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।
शरद पवार ने कहा, ”जब अल्पसंख्यक समुदाय का कोई व्यक्ति अपनी राय जाहिर करता है और अगर वह राय कुछ लोगों को पसंद नहीं आती है तो उस व्यक्ति से पाकिस्तान जाने के लिए कहा जाता है। उससे कहा जाता है कि उसे इस देश में रहने का कोई हक नहीं है।”
उन्होंने कहा, ”जो कहते रहते हैं कि ‘पाकिस्तान जाओ’, ऐसे लोगों को पाकिस्तान या भारत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।” शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को मराठा समुदाय की आरक्षण की मांग पर फैसला करने के साथ वर्तमान आरक्षण में छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ”अजा, अजजा और ओबीसी के आरक्षण को नहीं छुआ जाना चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



