महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे का कहना है कि ना तो वह मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं और ना ही इसके बारे में सोचती हैं। पंकजा मंगलवार को एक कार्यक्रम ‘राष्ट्र महाराष्ट्र’ में बोल रही थीं। उन्होंने कहा, ”मैंने यह कई बार कहा है। मेरी मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा नहीं है और ना ही मैं इसके बारे में सोचती हूं।” पंकजा ने उन आरोपों का भी खंडन किया जिसमें कहा गया था कि उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का साथ नहीं मिलता है।
पंकजा ने दावा किया कि फड़णवीस ने कभी भी उनके काम में हस्तक्षेप नहीं किया। उन्होंने कहा, ”वास्तव में मैं उनके साथ काम का आनंद ले रही हूं। हमारे बीच संवादहीनता का कोई सवाल ही नहीं है।”


Download Android App
Download iOS App




