महाराष्ट्र में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 300 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है जिसकी कीमत 879 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हेरोइन अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई भारत लाई गई थी। इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की जब्ती हाल के समय में प्रतिबंधित पदार्थ की सबसे बड़ी जब्ती है। डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि ईरान होते हुए अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई खेप को पहले जिप्सम पत्थर और टेलकम पाउडर बताया गया था।
उन्होंने बताया कि आयात निर्यात कोड प्रभजोत सिंह के नाम पर था और यह खेप पंजाब भेजी जानी थी। अधिकारी ने बताया कि सिंह को प्रतिबंधित पदार्थ की जब्ती के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बताया कि आरोपी पिछले एक साल से जेएनपीटी के जरिए जिप्सम पत्थर और टेलकम पाउडर का आयात कर रहा था।
अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि पिछले साल अगस्त में, मुंबई सीमा शुल्क विभाग एवं डीआरआई ने 1,000 करोड़ रुपये कीमत की 191 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी जिसे “आयुर्वेदिक दवा” बता कर लाया जा रहा था और माना गया कि वह खेप भी जेएएनपीटी पर मालवाहक पोत से अफगानिस्तान से आई थी।


Download Android App
Download iOS App



