पूर्वी राजस्थान की ऊपरी हवाओं में बने चक्रवात, मध्यप्रदेश को छूती हुई छत्तीसगढ़ से बिहार तक जा रही द्रोणिका (ट्रफ लाइन) और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के चलते आज मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर धूलभरी तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने ‘‘यूनीवार्ता’’ को बताया कि ऊपरी हवाओं में 0़ 9 किमी ऊपर द्रोणिका बनी हुई है। उससे ज्यादा नमी आ रही है फलस्वरुप तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा भी हो रही है।
रीवा संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हुई है। सतना में 1़ 5 मिमी और पचमढ़ में 1 मिमी वर्षा हुई है। यूनीवार्ता संवाददाता के अनुसार श्योपुर में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। वहीं दूसरी ओर छतरपुर में हल्की वर्षा के साथ बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
राजधानी भोपाल में भी दोपहर के बाद 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चली और हल्के बादल भी छाए। यहां अधिकतम तापमान 40़ 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0़ 7 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम 25़ 9 यह भी सामान्य है। मौसम में आये इस बदलाव से नौगांव और खरगोन को छोड़कर प्रदेश के सभी स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
नौगांव में अधिकतम तापामन 42़ 8 (सामान्य से 0़ 5 डिग्री ज्यादा) तथा खरगोन में 42़ 5 (सामान्य से 0़ 7 डिग्री अधिक) दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम पर्वतीय स्थल पचमढ़ में तापमान 25 डिग्री अंकित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग के प्रवक्ता ने अगले 24 घंटों में ग्वालियर, मुरैना, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, उज्जैन, रतलाम, आगर, नीमच, मंदसौर, दमोह, सागर, रीवा, सतना, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला आदि कई जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ गरज चमक की स्थिति बनने का अनुमान जताया है। हवाओं की गति 30 से 50 किमी रह सकती है।


Download Android App
Download iOS App



