अवैध संबंध के शक में शराबी पति ने अपनी 4 साल की बेटी को किया आग के हवाले

Summary :

झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग में एक शराबी युवक का शुक्रवार रात अवैध संबंध के शक में उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ।

झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग में एक शराबी युवक का शुक्रवार रात अवैध संबंध के शक में उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने अपनी चार साल की बेटी को कमरे में बंद कर दिया और कथित तौर पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया।
अवैध संबंध पर झगड़ा
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे गंभीर हालत में रिम्स रांची ले जाया गया है. सूत्रों के मुताबिक बच्ची का 80 फीसदी से ज्यादा शरीर जल चुका है । उन्होंने कहा कि आरोपी पप्पू तुरी का शुक्रवार रात अपनी पत्नी हीरा देवी से कथित अवैध संबंध को लेकर झगड़ा हो गया।
बेटी सोमरी को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया
सूत्रों के मुताबिक, तुरी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रही। उन्होंने बताया कि इसके बाद तुरी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और अपनी चार साल की बेटी सोमरी को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।
सूत्रों के मुताबिक बच्ची को जलता देख सरस्वती देवी, संतोष मांझी और शकील खान समेत कुछ ग्रामीण तुरी के घर पहुंचे. वे एंबुलेंस से बच्ची को सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

Desk Team