तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद एवं भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी को दीघा शंकरपुर विकास प्राधिकरण (डीएसडीए) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी सामने आई है। अधिकारी के स्थान पर विधायक अखिल गिरि को नियुक्त किया गया है, जो तृणमूल कांग्रेस में उनके विरोधी माने जाते हैं।
गिरि ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, उन्होंने डीएसडीए के अध्यक्ष के रूप में कुछ नहीं किया। इसलिए उन्हें हटा दिया गया। शिशिर अधिकारी इस वक्त पुर्वी मेदिनीपुर में टीएमसी के जिला अध्यक्ष हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि अधिकारी एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने में सक्षम नहीं थे। उन्होंने कहा, शिशिर दा एक अनुभवी नेता हैं। शायद वह अस्वस्थ हैं। लेकिन हमें उस समय पीड़ा हुई जब उन्होंने अपने बेटों शुभेंदु और सौमेंदु के खिलाफ कोई शब्द नहीं बोला, जो भाजपा में जाने के बाद लगातार टीएमसी पर हमला कर रहे हैं।
अधिकारी ने इस पर कहा, वे जो चाहें कर सकते हैं। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। शुभेन्दु ने पिछले महीने भाजपा का दामन थाम लिया। बाद में कांति नगरपालिका के प्रशासक के पद से हटाए जाने के बाद अपने भाई सौमेंदु को भी पार्टी बदलने में मदद की।


Download Android App
Download iOS App



